पहाड़ी पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रविकान्त राय तथा आरक्षी नरेन्द्र सिंह द्वारा बरेठी मोड़ कस्बा पहाड़ी से जिलाबदर अभियुक्त राममिलन पुत्र रामप्यारे निवासी धोबिनपुरवा मजरा कलवारा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को जिला मजिस्ट्रेट चित्रकूट के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार किया गया। आदेश के उल्लंघन करने पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना पहाड़ी में म यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट