चित्रकूट: कामदगिरि स्वच्छता समिति ने अपने नियमित अभियान के तहत रविवार को कामदगिरि मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया।
समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता तो इस अभियान की जरूरत ही नहीं पड़ती। कितनी शर्मिंदगी की बात है कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है लेकिन अपनी सारी गंदगी कूड़ा कचरा बाहर गलियों सड़कों और चैराहों पर फेंक देता है। शहर और आसपास सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जैसे हमारा घर होता है वैसे हमारी मोहल्ले की गलियां होती हैं। अभियान में अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, अंजू वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केशरवानी, शुभम गुप्ता, अंकुर केशरवानी, सुमित केशरवानी, जानकी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.