*मानिकपुर विधायक ने किया राजपूतों का सम्मान*

मानिकपुर, चित्रकूट: ग्राम पंचायत मदना के गढ़ी कला मजरे में रविवार को राजपूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने की।

इस मौके पर विधायक ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि वह इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। आश्वस्त किया कि किसी तरह की दिक्कत आए तो बताएं। विधायक को लोगों ने बताया कि मजरा चरदहा मे टीबी के अधिक मरीज हैं। इस पर विधायक ने कहा कि जांच टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। लोगों ने विधायक को गोसाई का पुरवा से भोला का पुरवा जाने में कई किलोमीटर का चक्कर लगाने की दिक्कत बताई। कहा कि इन मजरों के बीच सड़क बन जाए तो बहुत अच्छा होगा। विधायक ने सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद कुमार बलुआ गमल द्विवेदी जय भारत द्विवेदी अवधनरेश त्रिपाठी भइयन गुप्ता शिवसागर पांडे प्रधान मदरा रामेश्वर सिंह राजपूत प्रधान लोहिया बब्बू राजपूत कमलेश राजपूत प्रफुल्ल सिंह सिंदबाद सिंह शिव गणेश कंचन सिंह मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विधायक ने राजपूत समाज के महिलाओं पुरुषों को अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट