*निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रक से कुचलकर शिक्षिका की दर्दनाक मौत*

*निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रक से कुचलकर शिक्षिका की दर्दनाक मौत*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर विकासखंड टांडा के मोजनपुर निवासी सुधीर कुमार की पुत्री नम्रता सिंह की मया के निकट सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका अयोध्या के दामोदरपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका थी तथा प्रतिदिन की तरह स्कूटी से विद्यालय जा रही थी प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या- अकबरपुर (आजमगढ़ राजमार्ग) पर भयंकर दुर्घटना में शिक्षिका नम्रता सिंह की मौत हो गई ।घटना आज सुबह लगभग 8:40 की बताई जा रही है ।जिसके अनुसार पूरा बाजार के पूर्व आजमगढ़ की तरफ बच्चों लाल इंटर कॉलेज के थोड़ा आगे भारत पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर स्कूटी से जा रही शिक्षिका की एक ट्रक चालक की लापरवाही से दुर्घटना हो गई जिसमें मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई ।मृतिका शिक्षिका नम्रता सिंह पुत्र सुधीर कुमार निवासी मोजनपुर टांडा जिला अंबेडकर नगर की रहने वाली थी जो फैजाबाद के देवकाली के पास रहती थी। और विकासखंड मया के दामोदरपुर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति थी ।शिक्षिका फैजाबाद से प्रतिदिन विद्यालय अपनी स्कूटी से आती जाती थी। इसके स्कूटी का नंबर UP 42 AW 5859 है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को निकलवा कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है ।घटना की सूचना मिलने से परिजनों से सहित मोजनपुर गांव में कोहराम मच गया ग्रामीणों के अनुसार नम्रता सिंह का आगामी फरवरी माह में विवाह भी तय था।

रिपोर्टर-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर