राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा द्वारा जिला कारागार चित्रकूट में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ रामानुजम एवं आशीष कांकोरिया द्वारा एड्स कैसे फैलता है एवं इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में बताया कि यदि जेल में निरूद्ध बंदी का कोई अधिवक्ता नहीं है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निशुल्क अधिवक्ता, विधिक सहायता प्राप्त करने का हकदार है। समय पूर्व रिहाई के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेलर संतोष कुमार, उपकारापाल पीयूष पांडेय, रजनीश कुमार सिंह एवं जेल पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर के अधीक्षक अरुण पटेल की अगुआवाई में विश्व एड्स दिवस पर रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया एवं संगोष्ठी का आयोजन कर एड्स होने व उससे बचाव की जानकारी दी गयी। हर वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्र अधीक्षक समस्त डॉक्टरों की टीम के साथ नगर में रैली निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया एवं सीएचसी परिसर में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि एड्स एक बहुत ही खतरनाक एवं लाइलाज बीमारी है। यह असुरक्षित यौन संबंध, इनफेक्टेड सिरिंज, इनफेक्टेड व्यक्ति के द्वारा ब्लड डोनेशन एवं ट्रांसपैरेंटरल रुट से होती है। संगोष्ठी में लोगो की जागरूकता के लिए इससे बचाव के उपाय बताए गए। जिससे की लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में न आये और इससे बच सकें।
इस मौके पर सीएचसी के सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड व्वाय, एनएम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.