अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 2 अभियुक्तों के कब्जे से 47 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

सीतापुर चैकी के उप निरीक्षक शौकत खां तथा आरक्षी शुभम शर्मा द्वारा अभियुक्त पिन्गू पुत्र तरदुवां निवासी खटकाना मोहल्ला नयागांव थाना जनपद सतना को 32 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में आबकारी अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार पहाड़ी थाना के उप निरीक्षक परशुराम यादव तथा आरक्षी सूर्यकान्त द्वारा अभियुक्त बद्रीनाथ पुत्र सरजो प्रसाद निवासी चैरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट 15 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पहाड़ी में आबकारी अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट