राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान’ के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर दीपेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रामवीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा हनुमान मंदिर मेला में अपने परिजनों से बिछड़े 2 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार कोे एक अबोध बच्चा जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष हनुमान मंदिर मेला में पुलिस टीम को मिला। बच्चा अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मेले में बच्चे को लेकर परिजनों की खोजबीन की गयी। बच्चे की मां सरिता पाल पत्नी गोपाल जी पाल निवासिनी जोगापुर हिसामबाग जनपद कौशांबी इस दौरान मिले बच्चे को देखकर पहचान गई कि मेरा पुत्र श्रेयांश पाल है। मेले में बिछड़ गया था। इसको ढूंढ रहे थे, बहुत परेशान थे। जिनकी तस्दीक कर बच्चे को सकुशल उसकी मां को सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे से मिल माँ के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
इस मौके पर आरक्षी मुकेश सिंह परिहार, उमेन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.