रामायण मेला आयोजन को लेकर डीएम ने ली बैठक

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट में प्रस्तावित तिथि 18 से 22 फरवरी 2023 कि बजट के संबंध में बैठक कैंप कार्यालय में हुई। राष्ट्रीय रामायण मेला 2023 में 50 साल पूर्ण कर रहा है। इस उपलक्ष में राष्ट्रीय रामायण मेला का आयोजन भव्य रुप से मनाए जाने के लिए मेला समितियों की बैठक हुई। मेला में कलाकारों, साफ-सफाई, साउंड, प्रकाश, प्रिंटिंग फ्लेक्स, रामघाट की सजावट की व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा हुई। शोभा यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यह यात्रा भव्य होनी चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर विकास व पर्यटन विभाग से पैसों की डिमांड भेज दिया जाए। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष रामायण मेला राजेश करवरिया से कहा कि एक खाका तैयार कर डिमांड करें, उसी के हिसाब से ही पैसा रिलीज किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, महामंत्री रामायण मेला करुणा शंकर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट