चोरी की 14 मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा, कारतूस बरामद

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिऐ अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरघुवा प्रवीण कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुये पुलिस मुठभेड के दौरान 4 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल व तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।

मंगलवार को थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लमियारी गांव के पास बने हुये बन्धे के पास से पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह, दिलीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह, सुनील सिंह पुत्र श्यामलाल निवासीगण ग्राम मऊ थाना मर्का जनपद बांदा, मोहित सिंह पुत्र देवनारायण सिंह निवासी ग्राम नुनमई थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से भाग गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व कारतूस बरामद हुये तथा कड़ी पूछताछ के पश्चात अभियुक्तों की निशादेही पर लमियारी गांव के पास बने पुल के नीचे नदी किनारे बने सामुदायिक शौचालय के पास बबुल के जंगल व झाड़ियों से 10 चोरी की मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की गयी। पुलिस मुठभेड़, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सरधुवा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस वाहन चोर गिरोह द्वारा जनपद चित्रकूट, जनपद बांदा, जनपद कौशाम्बी, जनपद फतेहपुर व जनपद प्रयागराज से मोटरसाइकिलें चोरी की गयी हैं, बरामद मोटरसाइकिलों के वाहन स्वामी की जानकारी कर इनके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत होने की भी जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक सत्यमपति त्रिपाठी, शिवमणि मिश्रा, आरक्षी अमित सिह, राहुल पुरी, विरेन्द्र कुमार, शकीक अहमद आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट