राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। सिंहस्थ भूषण सद्गुरु रामाश्रय दास की प्रेरणा से निर्मोही अखाड़ा में जय बाबा नीम करौली निर्धन एवं असहाय सहायता केंद्र ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू कराई है। यह जानकारी हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मुन्ना शास्त्री ने दी।
उन्होंने बताया कि यहां 114 वर्षीय सीताराम अखंड संकीर्तन के उपलक्ष्य में चिकित्सा सेवा की शुरुआत की गई है। बताया कि एंबुलेंस गांवों में जाएगी और चिकित्सक गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। दवा का वितरण भी किया जाएगा। इसकी शुरुआत बीते दिन खोह गांव से हुई। रोजाना डाक्टरों की टीम आसपास के तीन गांव में जाएगी और वहां स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि अब संत गांववालों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। इस मौके पर दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, बड़े अखाड़ा के महंत श्यामदास, सच्चिदानंद दास कटरा गूदर आचार्य लालमणि, आचार्य श्रवण कुमार द्विवेदी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला संयुक्त मंत्री विद्यानंद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, तोमर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला सिंह और गांव के लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.