*चुनाव की तैयारी को लेकर की गई बैठक*
राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) अंबेडकर नगर
जलालपुर ,अंबेडकर नगर ।नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं वार्ड प्रभारी एवं वार्ड संयोजक संगठनात्मक बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के निज आवास पर दिन शनिवार को हुई ।जिसमें नगर निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के साथ ही मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्त एवं क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रमापति मौर्या, नगर निगम संयोजक सुरेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष , वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गुप्त को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रमेश गुप्त ने कहा कि भाजपा मोदी और योगी सरकार द्वारा आम जनता के लिये लागू योजनाओं के दम पर और सरकार की उपलब्धियों को लेकर नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के बनाए गए सभी वार्ड प्रभारी एवं वार्ड संयोजक अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हुए बुथो की मजबूती पर कार्य करें जिससे हम इस चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सकें। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहरायेगी। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह, मानिकचंद सोनी, मिसाम रजा, शिवराम मिश्र, अरुण मिश्र, अशोक उपाध्याय, बेचन पांडे,आनंद मिश्र,विनय मिश्र,रामलाल देवर्षि, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, हरि दर्शन राजभर , अनिल वर्मा, रणजय सिंह,कि.मो.जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, शिव कुमार सोनी ,नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,आशाराम मौर्य, राम सजीवन यादव, चंद्रमणि द्विवेदी, राम दरस उपाध्याय, सीमा गुप्ता,अली मेहंदी, संजय सोनकर, दिलीप यादव ,विनोद मौर्य,आशीष सोनी, अमित मद्धेशिया, रोशन सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, विनोद कुमार,विक्की गौतम वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी, बूथ अध्यक्ष गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.