उत्तर प्रदेश दैनिक कर्मभूमि चित्रकूट। राजापुर कार्यालय में बुधवार निषाद पार्टी के एक कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बुंदेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश निषाद, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष कमलेश निषाद, प्रबुद्ध समाज के जिलाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी उर्फ रिंकू द्विवेदी की उपस्थिति में समाजसेवी मुकेश तिवारी, राजबहादुर यादव, राममिलन पाल, रमेश सिंह, महेंद्र कुमार निषाद, अनिल कुमार निषाद, आशीष उपाधाय सहित दर्जनों लोगों ने निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश प्रसाद ने कहा कि 13 जनवरी को गोरखपुर में विशाल कार्यक्रम का पार्टी की तरफ से आयोजन होना है, उस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोग गोरखपुर पहुंचे और अपने हक और सम्मान की आवाज को बुलंद करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के शिवा निषाद, केशव निषाद सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.