प्रधान व सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का हुआ जमकर बंदरबांट

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। कर्वी विकासखंड के ग्राम पंचायत अकबरपुर में विकास कार्यों के नाम पर जमकर लीपापोती हो रही है। वही ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से मानक विहीन कार्य कराकर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया जा रहा है। एक तरफ जहां इंटरलॉकिंग खड़ंजा निर्माण में धांधली की गई तो वहीं दूसरी ओर मेन रोड पुलिया से दिनेश पटेल खेत तक व मेन रोड से कबरा लिंक रोड के एक ही रोड के नाम पर दो बार मोर्मीकरण का बिल का भुगतान फर्जी रूप से कर लिया गया है। वही इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण हैंड पंप रिपेयरिंग सामग्री और हैंडपंप रिबोर के नाम पर जमकर धांधली की गई है।अगर हम बात करें ग्राम पंचायत अकबरपुर की विकास कार्यों की तो मानक विहीन कार्यो की जांच कराई जानी आवश्यक है जिससे ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके।अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत अकबरपुर के विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए मानक विहीन कार्य कराने व मनमाने तरीके से कमीशन खोरी करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव के ऊपर जिला प्रशासन कब शिकंजा कसने का काम करेगा।

 

*रिपार्ट* पंकज सिंह राणा

जनपद चित्रकूट