अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौच मामले में समाजवादी मीडिया सेल संचालक गिरफ्तार 

उत्तरप्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ भाजपा प्रवक्ता श्री राकेश त्रिपाठी सहित अनेक नेताओं, पत्रकारों व समाजसेवियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौच वाली भाषा का प्रयोग करने

वाले मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अखिलेश यादव ने आरोपित को छुड़ाने के लिए पहले डीजीपी मुख्यालय गये व बाद में गोसाईं गंज, लखनऊ स्थित जेल पहुँचे। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ट्विट किया है- पहले पुलिस मुख्यालय, फिर जेल !

तुम इतना क्यों घबरा रहे हो !

क्या राज है! जिसको छुपा रहे हो !

 

 

रिपोर्ट : प्रदेश हेड राजेन्द्र कुमार पाण्डेय उत्तरप्रदेश लखनऊ