अवैध सूखा गांजा के साथ वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सूबेदार बिन्द तथा आरक्षी रोहित कुशवाहा द्वारा तुलसी स्मारक के पास कस्बा राजापुर से वाँछित अभियुक्त लक्ष्मण तिवारी पुत्र शिवकुमार निवासी तीरमऊ थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त लक्ष्मण के विरूद्ध थाना राजापुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट