समाजसेवी स्वर्गीय श्री राम दुलारे यादव छठा पुण्यतिथि (स्मृति दिवस समारोह) हुआ संपन्न।

उत्तर प्रदेश(राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि ) लालगंज प्रतापगढ़। लालगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत धारूपुर में आज दिनाँक ९जनवरी२०२३को स्वर्गीय श्री राम दुलारे यादव के प्रेरणा स्थल पर एक स्मृति दिवस समारोह को आयोजित किया गया। आयोजन में प्रत्येक वर्ष की तरह वर्ष भी कुशल पूर्वक मनाया गया।आयोजन कर्ता अर्जुन प्रसाद यादव एडवोकेट हाईकोर्ट। अध्यक्ष आयोजक समिति। स्थाई अधिवक्ता प्रयागराज विकास प्राधिकरण। मिड डे मील अथारिटी उत्तरप्रदेश। सर्व शिक्षा अभियान राज्य परियोजना कार्यालय नगर निगम प्रयागराज।

व राकेश यादव उपाध्यक्ष आयोजन समिति अंडर सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश सचिवालय, एवम अमरेश यादव सचिव आयोजन समिति एवम समस्त यादव परिवार के सानिध्य में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान सपा बिधायक डाक्टर आर. के. वर्मा वा , सदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेन्द्र प्रसाद (मुन्ना यादव) एवम लालगंज कोतवाली के वर्तमान कोतवाल श्री कमलेश पाल जी रहे मौजूद।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के तमाम लोगों में क्रमशः ओमप्रकाश जायसवाल प्रधानपति ग्रामसभा धारूपुर, मुन्ना मिश्रा जलेशरगंज, श्री माता प्रसाद पाण्डेय, जीतलाल यादव,सोहन लाल सरोज सहित क्षेत्र से जुड़े काफी लोग रहे मौजूद।

रिपोर्ट
हरिश्चंद्र यादव जिला संवाददाता
दैनिक कर्मभूमि टी. वी.
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।