धुस मैदान में बने पार्क को घोषित किया जाए अम्बेडकर पार्क

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। प्रभास महासभा चित्रकूट के जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव साधना आनंद मिश्रा की उपस्थिति में जिला महासचिव विष्णु कुमार, जिला उपाध्यक्ष आकाश सैनी, रोहित कश्यप, गंगा प्रसाद प्रजापति, मण्डल प्रभारी राकेश सिंह पटेल, जिला प्रभारी शुभम कोटार्य, आयुष सिंह, जिला सचिव सरजो प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष बबलू राम, जिला प्रचारक विनय कुमार राजपूत, आशीष पटेल, मोहित पटेल, राजनारायण साहू, नीरज कुमार एवं विनोद सोनी द्वारा पुरानी सब्जी मंडी धुस मैदान कर्वी के स्थान पर निर्मित पार्क का नामकरण भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के नाम से जनपद के मुख्यालय में एक भी पार्क नहीं है। जनपद में कई वर्षों से अंबेडकर पार्क की मांग प्रभास महाभा द्वारा अनवरत की जा रही है, किंतु अभी तक मुख्यालय में डॉ अंबेडकर के प्रति लाखों की संख्या में आस्था रखने वालों की यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि पुरानी सब्जी मंडी धुस मैदान कर्वी के स्थान पर पार्क का निर्माण कराया गया है। जिसका नामकरण अभी तक किसी भी महापुरुष के नाम से नहीं किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से प्रभास महासभा ने पुरानी सब्जी धुस मैदान कर्वी के स्थान पर निर्मित पार्क का नामकरण डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से कराने की मांग की। मांग न पूरी होने पर प्रभास महासभा के जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता ने कहा कि संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट