राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर।
अंबेडकरनगर जयराम वर्मा इंटर कॉलेज नाऊसांडा के दबंग किस्म के प्रधानाचार्य पर फर्जीवाड़ा करने में महारत हासिल है। शासन प्रशासन के कोई भी अधिकारी इनके रसूख के कारण इन पर कारवाई करने से कतराते हैं। कैमरा का फर्जी बिल लगाकर बैंकों से साठ हजार दो सौ सत्हत्तर हजार रुपये निकालने का आरोप है। यह राशि विज्ञान कोष से निकाली गई। जबकि विद्यालय में पहले से कैमरे लगे हैं। उक्त विद्यालय में क्रय विक्रय हेतु शिक्षकों की एक समिति बनी हुई है। जबकि समिति का कहना है बिलो में उल्लिखित सामानों के क्रय के संबंध में समिति को कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की फर्जी बिल लगाकर पहले भी विद्यालय के कोसों का दोहन किया जा चुका है। प्रयोगशाला की खिड़की टूट गई है, लकड़ी की आलमारी सड़ गयी है समान खराब हो रहे हैं प्रयोगशाला में लगी टंकी में पानी नहीं पहुंच रहे हैं। प्रयोगशाला मे जरूरत की सामान नहीं मंगाया गया। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक को जिलाधिकारी अधिकारी ने जांच कर कार्यवाही के लिए लिखा है। अब देखना है विभाग कार्यवाही करता है या पहले की तरह दोषी से मिलकर मामले को डण्डे बस्ते में डाल देती है।
You must be logged in to post a comment.