उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को लंबित वादों के साथ-साथ दांपत्य विवादों का प्री लिटिगेशन स्तर पर भी निस्तारण किया जाएगा। जिन पक्षकारों के प्री लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक वादों से संबंधित प्रार्थना पत्र लंबित हैं वे अपने-अपने प्रकरणों में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 8, 9 तथा 10 फरवरी को पेटी ऑफेंस के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों के मुकदमें न्यायालय में लंबित हैं वे संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में पूछताछ के लिए संपर्क कर सकते हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.