*अगले 24 से 48 घण्टे में उत्तरप्रदेश की तराई बेल्ट में शुरू होगी मॉनसून की भारी बारिश*
उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) झारखंड मॉनसून में आई सक्रियता से बीते 24 घंटो में संपूर्ण बंगाल की खाड़ी, समस्त ओड़िशा, समस्त आंध्र प्रदेश को कवर कर लिया है।साथ में बिहार व झारखंड के कुछ अन्य हिस्सों, तेलंगाना व कर्नाटक में कुछ अन्य हिस्सों में भी मॉनसून आगे बढ़ा है।मॉनसून ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के दस्तक दे दी है।मॉनसून की NLM रत्नागिरी, बीजापुर, निजामाबाद, दुर्ग, डाल्टनगंज, बक्सर और सिद्धार्थनगर से गुजर रही है।अगले 24 से 48 घंटो में मॉनसून उत्तराखंड, तराई वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, शेष पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, समस्त बिहार व झारखण्ड, संपूर्ण छत्तीसगढ़ व तेलगंना, पूरे कर्नाटक और महाराष्ट्र के हिस्सों को कवर कर लेगा।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य झारखंड भारत
You must be logged in to post a comment.