उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )नोएडा पूर्व डीजीपी डीएस चौहान की बेटी को नॉएडा में गिफ्ट में मिली कोठी के मामले में नया मोड़ आया है। गिफ्ट करने वाली वयोवृद्ध महिला अरुणा मोहन ने शपथ पत्र जारी किया है। अरुणा मोहन के पति राजेंद्र मोहन UT कैडर के 1963 बैच के अधिकारी थे।पूर्व डीजीपी चौहान के परिवार को अपना परिवार मानती हैं। और चौहान फॅमिली लम्बे समय से उनकी देखभाल भी करती है। शपथपत्र में उन्होंने कहा है की अपनी मर्ज़ी से ये प्रॉपर्टी चौहान फॅमिली में उनकी बेटी को दे रही हैं। लिहाजा ये कहना की दबाव में ऐसा किया गया होगा, निहायत गलत है।अरुणा मोहन का कहना है की वो खुद पुलिस अधिकारी की पत्नी हैं इसलिए उनके ऊपर दबाव अथवा अन्य किसी प्रकार ऑब्लिगेशन नहीं है। वो ये प्रॉपर्टी खुद की इक्छा से राधा और डीएस चौहान की बेटी को देती हैं। आज भी चौहान फॅमिली उनकी देखभाल करती है।और वो उसी घर में आज भी रहती हैं। ये घर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से चैहान की बेटी को गिफ्ट में दिया है। अरुणा मोहन ने मीडिया में इस मामले को लेकर उठे विवाद को दुखद कहा है।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य नोएडा उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.