उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )लखनऊ पुलिस भर्ती बोर्ड ने चयन रद्द मानते हुए दोनों के खिलाफ दर्ज कराया केस।
उप्र पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी भर्ती परीक्षा 2018 में दो सिपाहियों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाया था।
इस आधार पर उनको नियुक्ति मिल गई।
दोनों की तैनाती कौशांबी व कानपुर पीएसी में है।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बोर्ड ने दोनों का चयन रद्द मानते हुए हुसैनगंज कोतवाली में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
कानपुर निवासी दोनों सिपाहियों के खिलाफ यह मुकदमा डिप्टी एसपी सैयद मोहम्मद असगर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.