समर कैंप में बच्चे सीखे कत्थक , भरतनाट्यम व क्लासिकल डांस- सिटी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क समर कैंप का हुआ समापन

 

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में निःशुल्क समर कैंप का समापन हुआ। सभी बच्चों के लिए समर कैंप में प्रतिदिन खेल, कौशल के अलावा गीत, नृत्य व भरतनाट्यम की शिक्षा दिया गया। जिसमें बालिकाओं को कत्थक व पंजाबी नृत्य पर विशेष फोकस दिया गया। कैम्प में छात्र-छात्राएं को मिलाकर कुल 65 बच्चे ने प्रशिक्षण लिया।

कोरियोग्राफर पवन कुमार ने एक माह में बच्चों को कत्थक,भरतनाट्यम ,क्लासिकल डांस, पंजाबी डांस, बॉलीवुड स्टाइल, हिप हॉप, फ्री स्टाइल व जार्ज आदि का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों में आयुषी गुप्ता, प्रतिज्ञा साहू, दिव्यांशी,नव्या रुखसार , विशेष ,गौरी ,श्रेयांश ,अमन पलक,अंशिका, आराध्या,शगुन जानवी,कृतिका, श्रेजल, अन्नू, सुहाना, संध्या, अनन्या, तेजस, सौम्या, राधा व वंदना आदि को विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता ने को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि कत्थक नृत्य व भरतनाट्यम एक भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस धरोहर को हमें विरासत में देना है। इसको बेटियों की सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, डांस टीचर पवन कुमार, सुभाष मिश्रा रंजीत गुप्ता पूजा गुप्ता अभिषेक गुप्ता व नीरज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।