*पेड की डाल टूटकर गिरने से दबकर व्यक्ति की मौत, परिवार में पसरा मातम*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

जलालपुर के मित्तूपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब शुक्रवार को गर्मी से बचने के लिए गांव में मौजूद नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान तेज आंधी आई तो नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ से दबकर 60वर्षीय राधेश्याम पुत्र दुलारे की घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।उनके परिजन द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूरी से चलता था परिवार मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्री व एक बेटा छोड़ गया है। मृतक राधेश्याम मजदूरी करके परिवारों का भरण पोषण करता था । इस घटना के बाद परिवार वालों में मातम छा गया है । पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर