उत्तरप्रदेश/दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ: एटीएस ने लखनऊ से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आतंकियों के नाम रिजवान व सद्दाम शेख है। रिजवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला है, जबकि सद्दाम शेख यूपी के गोंडा का रहने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेडिकल पोस्ट डाल रहा थे, सोशल मीडिया माॅनीटरिंग सेल ने इनके बारे में जानकारी की, इनके एकाउंट की पड़ताल करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। प्रतिबंधित हथियार, आतंकियों की तस्वीरें और भारत विरोधी गाने डाल रहा था रिजवान, अंसार गजवा तुल हिंद और हिजबुल मुजाहिदीन की सोच को आगे बढ़ा रहा था। इनके तार सीमा पार से जुड़े पाये गये, युवाओं को भड़काने के काम में लगे थे।
रिपोर्ट: प्रदेश हेड राजेन्द्र पाण्डेय लखनऊ
You must be logged in to post a comment.