जाजमऊ पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने व्यापारी से छीने ₹95000

उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/उन्नाव गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ पुलिस के पास अखलॉक नगर निवासी एक परचून व्यापारी देर रात दुकान बंद कर रहा था, तभी दो बदमाश पहुंचे और झोले में रखे 95 हजार रूपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुये बदमाश भाग निकले।अखलॉक नगर निवासी अब्दुल हक पुत्र ऐजाज अहमद परचून की दुकान चलाता है। जाजमऊ पुलिस चौकी के सामने उसकी दुकान है। गुरूवार रात लगभग साढ़े दस बजे दुकान का ताला बंद कर रहा था, तभी झोले में रखे 95 हजार रूपये दो बदमाशी छीनकर भाग निकले। ऐजाज ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश बहुत दूर जा चुके थे। पीड़ित ने चौकी पुलिस को सूचना दी। जाजमऊ पुलिस की की कार्यशैली के अनुसार चौकी इंचार्ज पूर्व की तरह टरकाते रहे लेकिन जब उसने आला अधिकारियों से अपनी गुहार लगाने की बात कही तो उनके हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बहुत जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

रिपोर्ट नेशनल है राजेश कुमार मौर्य उन्नाव उत्तर प्रदेश