*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 01 जुलाई को तहसील सदर में*
उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/प्रतापगढ़। माह जुलाई एवं अगस्त 2023 में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिनांक 01 जुलाई 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया जायेगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील लालगंज एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा। दिनांक 15 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार अगस्त माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 05 अगस्त को तहसील रानीगंज में, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में किया जायेगा। दिनांक 19 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में, एडीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में व मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा
रिपोर्ट हरिश्चंद्र यादव चीफ ब्यूरो प्रतापगढ़
You must be logged in to post a comment.