सामूहिक दुष्कर्म हुए लड़की के पिता फफक फफक कर रो पड़े

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) अलीगढ़ गरीब ब्राह्मण परिवार के लड़की के सामुहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के पिता फफक-फफक का रो पड़े। पिता ने बताया कि गांव के ही सरपंच के भाई और उसके साथियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पिता ने रोते हुए कहा कि 13 जुलाई की इस घटना पर पुलिस ने अभी तक ना आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ना ही मामले में कोई उचित कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया की वो बेहद गरीब हैं, आरोपी रसूखदार परिवार से होने के कारण अभी तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ। हृदयविदारक यह घटना UP के अलीगढ़ की।

 

 

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भारत