सीओ सदर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ किए रूट मार्च

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश:जौनपुर(सिकरारा) स्थानीय थाना क्षेत्र में मोहर्रम व अन्य त्योहरों को लेकर शान्ति व्यवस्था सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सीओ सदर एसपी उपाध्याय साथ सिकरारा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ सिकरारा, गुलजारगंज बाजार में पैदल गस्त करते हुए सघन चेकिंग किये। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील किये। उन्होंने ने सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों को भी चेतावनी दी।सीओ सदर एसपी उपाध्याय थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सिकरारा,गुलजारगंज बाजार और आस पास के कस्बे का भ्रमण किये। इस दौरान पुलिस ने जहां खाकी की ताकत का प्रदर्शन कर अराजकतत्वों को चेतावनी दी वहीं लोगों से निडर होकर त्योहारों को मनाने को भी कहा गया।