मुहर्रम व अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश:जौनपुर (सिकरारा) स्थानीय थाना परिसर में मुहर्रम और अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महान पर्व है।उसे हम सभी मिल जुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की जरूरत है और कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने के लिए हमारे पुलिस बल निगरानी रखें हुए हैं। शांति व्यवस्था में यदि कोई खलल उत्पन्न करने की कोशिश किया तो उस शरारती तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। और मुहर्रम हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग हमेशा मिलजुल कर पर्व को मनाने हैं जो क्षेत्र में एक अलग पहचान रखते हैं। इस मौके पर थाना क्षेत्र के सभी गांवों के प्रधान सहित सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।