महिला अत्याचार का मुद्दा उठाने पर बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा का अशोक गहलोत पर बड़ा खुलासा

राजस्थान/दैनिक कर्मभूमि/जयपुर: पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने विधानसभा में महिला अत्याचार का मुद्दा उठाकर कांग्रेस की आँखो की किरकिरी बन गये हैं। महिला अत्याचार के मुद्दे पर राजस्थान में कांग्रेस बैकफुट पर है। राजेन्द्र गुढ़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि “मैंने माफी मांगने का निर्णय नहीं लिया। मैंने संघर्ष करने का निर्णय लिया है। मैंने कोई ग़लती नहीं की है। राजस्थान महिला के प्रति अत्याचार में नंबर 1 पर आ गया है। मुझ पर झूठे मुकदमें लगाए गए हैं।

 

राजेन्द्र गुढ़ा ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उस दिन राजेंद्र गुढ़ा नहीं होता तो मुख्यमंत्री जी आप जेल में होते। 150 CRPF के जवानों के बीच जाकर मैं वो लाल डायरी लेकर आया। राजेन्द्र गुढ़ा के तेवरों को देखकर लगता है कि “अशोक गहलोत बनाम राजेन्द्र गुढ़ा” मामला अभी लंबा चलेगा।

 

रिपोर्ट: राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य भारत