राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर।
अंबेडकरनगर: भारत देश को आजाद हुए 76 वर्ष पूरे होने की खुशी में 15 अगस्त को अकबरपुर के कसेरुआ में स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया विद्यालय के प्रबंधक शिवचंद्र वर्मा द्वारा झंडा रोहण हुआ। साथ ही भारत देश को आजाद कराने में महान योगदान देने वाले महापुरुषों के चित्र पर पुष्प वर्षा कर नमन किया गया। प्रबंधक शिवचंद वर्मा व प्रिंसिपल अनुराग मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय कैंपस में छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के प्रबंधक शिवचंद वर्मा, व प्रिंसिपल अनुराग मिश्र, डायरेक्टर सतीश वर्मा, सहायक अध्यापक विमलेश यादव, पी.सी वर्मा, विष्णु गौड़, शिव सहाय वर्मा, हरी सहाय वर्मा, शिक्षिका, कुमारी निरुपमा वर्मा, गीता द्विवेदी, प्रीति उपाध्याय, मनीता वर्मा, रुक्मिणी वर्मा, मीना वर्मा, आशा सिंह, व स्कूल के समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।।
रिपोर्ट -अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि टांडा अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.