राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर ÷ भाजपा युवा मोर्चा अंबेडकर नगर द्वारा ब्लाक वार आयोजित तिरंगा यात्रा के अंतर्गत सोमवार को टांडा ब्लाक परिसर से हजारों की संख्या में युवा मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली के माध्यम से निकाली।बाइक रैली लगभग 10 किलोमीटर विभिन्न स्थानों से होते हुए बभन ज्योतिया चौराहे पर समाप्त हुई। समापन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा स्वतंत्रता हमारे गौरव का त्यौहार है जन-जन ने जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की है वह अतुलनीय है।अमृत काल के इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर हर अभियान को सफल करें,समापन समारोह को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अखंड वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी शंकर गुप्ता,नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल,मंडल अध्यक्ष सदरपुर रामधनी वर्मा,युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोज यादव,भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा,सोशल मीडिया इंचार्ज शाश्वत मिश्रा,सूर्यकांत वर्मा,घनश्याम वर्मा, लाल जी वर्मा, राधे वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.