*पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अंबेडकर नगर ÷ भारतीय राजनीति के पुरोधा जन नायक,भारत रत्न,पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पांचवी पूर्णतिथि पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पण्डित अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न पण्डित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और उन्होंने 16 अगस्त 2018 को अन्तिम सांस ली थी।कहा कि अटल जी की अटल दृढ़ इच्छा शक्ति ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाया है।उनकी अटल इच्छा शक्ति ने ही विश्व के तमाम देशों की विरोध के बाद भी पोखरण परमाणु परीक्षण कर विश्व शक्ति बनाने का काम किया।उनकी महान उपलब्धियों में परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पाक से भारत की विजय शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी अटल जी को अपना प्रेरणा श्रोत मानते हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राणा रणधीर सिंह ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी कुशल प्रशासक और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत एक महान कवि थे।विराट छवि के धनी अटल जी को राष्ट्र भाषा हिंदी से खासा लगाव था।उन्होंने राजनीति करते हुए अपने ह्रदय में कवि को हमेशा जीवित रखाऔर एक से बढ़कर एक कालजई रचना किया।

अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,संजय सिंह,दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,मनीष मिश्र, रमेश यादव,अविनाश सोनकर आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर