उत्तर प्रदेश(राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) विश्व हिंदूहासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गोरक्षा के एक सिपाही पर प्रकाश डाला है, उन्होंने लिखा कि महासंघ प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय भिखारी प्रजापति के निर्देशन में गोरक्षा प्रकोष्ठ नित नये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने लिखा है कि आप सभी को सूचित करते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि मैं आज ऐसे व्यक्तित्व के बारे में लिख रहा हूं जो की विश्व हिंदू महासंघ के समस्त प्रकोष्ठों गोरक्षा प्रकोष्ठ, मातृशक्ति प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के बारे में नित्य प्रतिदिन अपने और हम सभी के विचार प्रस्तुत करते हैं, मुझे बड़ा गर्व है कि वे महान योद्धा गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी हैं। संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में इनका आगमन हुआ जिसका श्रेय मैं वर्तमान गोरक्षा प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी को देता हूं। दीपक त्रिपाठी के लिखने के तौर तरीके को उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश अपनी आवाज समझता है। प्रदेश अध्यक्ष भी इनके लेखनी को एक महत्वपूर्ण और सशक्त प्रस्तुति मानते हैं, मुझे गर्व है की गोरक्षा प्रकोष्ठ का महान व्यक्तित्व मेरे संभाग में है। संगठन में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिनको ये प्रिय नहीं हैं, गोरक्षा के प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति इनके लेखनी के कायल हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, आशुतोष त्रिपाठी, राकेश सिंह राजू और सभी इनको कलम का जादूगर कहते हैं। मैं ऐसे अपने छोटे भाई दीपक त्रिपाठी पर गर्व महसूस करता हूं। इनके लिए मेरे पास शब्द नहीं है क्योंकि ये खुद शब्दों के जादूगर हैं। मैं गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की तरफ से इनके उज्जवल और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य वाराणसी उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरे के लिए संपर्क सूत्र 80 52 9220 26 99 1923 5535 👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.