उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) सिद्धार्थनगर वृहस्पतिवार दिनांक 12-03-2020 को विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिला थाना, सिद्धार्थनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण का आरम्भ महिला पुलिस गार्ड द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई | तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना के विभिन्न अभिलेखों-नई किरण कार्यक्रम (परिवार परामर्श केंद्र) रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया गया | तदोपरांत महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संध्या रानी तिवारी, थानाध्यक्ष महिला थाना सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया गया | पुलिस अधीक्षक द्वारा सी0सी0टी0एन0एस0 पर कार्यरत महिला आरक्षी ब्यूटी गिरि, से सी0सी0टी0एन0एस0 पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी की | निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नियुक्त सभी महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया |
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा रोस्टर के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे थाने के कार्यों की गहराई से समीक्षा करके पुलिस कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके |
रिपोर्ट ~अर्जुन सिंह सिद्धार्थनगर
You must be logged in to post a comment.