महिला दिवस पर आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लक्ष्य पटेल ने जीता गोल्ड मेडल

महिला दिवस पर आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लक्ष्य पटेल ने जीता गोल्ड मेडल

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर महिला दिवस के अवसर पर एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में आदर्श जनता इंटर कॉलेज के होनहार छात्र लक्ष्य पटेल ने एकलव्य स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में मौजूद लोगों ने सराहना की।
लक्ष्य पटेल की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं।