अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा सम्मान समारोह संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समाज के लिए सराहनीय काम करने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर सम्मान करती रहती है । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा समिति की तरफ से सम्मान समारोह इस सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली युवतियों को दिया जाएगा सम्मानित । महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा इस महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर गहन विचार विमर्श के बाद 6 युवक्तियों को सम्मान समारोह में शामिल किया गया है जिनके द्वारा समाज के लिए सराहनीय कार्य के लिए उनका सम्मान किया जाएगा । 1 :नम्रता सिंह को संगीत क्षेत्र में, 2: शिवांगी चौधरी पत्रकार ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ) पत्रकारिता के माध्यम से समाज के गंभीर मुद्दे को उठाकर न्याय दिलवाना, 3 अंकित शर्मा के द्वारा वंचित समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए, 4 :अंजलि मिश्रा के द्वारा अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को लगातार उठकर हल करवाना। 5 : मांडवी चौधरी के द्वारा नया स्टार्टअप शुरू करके लोगों को रोजगार देना 6 : पूजा वर्मा साधारण

बीमा क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जायेगा । फोटो परिचय: 1 :नम्रता सिंह को संगीत क्षेत्र में, 2: शिवांगी चौधरी पत्रकार ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ) पत्रकारिता के माध्यम से समाज के गंभीर मुद्दे को उठाकर न्याय दिलवाना, 3 अंकित शर्मा , 4 :अंजलि मिश्रा 5 : मांडवी चौधरी 6 : पूजा वर्मा ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा