उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। भारतीय रक्षक पार्टी की एक अहम बैठक जवाहर नगर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। बैठक में लगभग 40 से 50 सदस्यों की उपस्थिति रही,जिससे संगठन की बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन का संकेत मिला।बैठक के दौरान नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा,बढ़ती बेरोजगारी और समान अधिकार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रासक्सेना ने अपने विचार रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।इसके साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पार्टी न केवल राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहेगी,बल्कि स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।इस अवसर राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला आदि सहित कार्यकता उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.