उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। अज़्मी शज़र और रागिब शकील के तत्वावधान में आयोजित शम्सी वेटरन्स क्रिकेट लीग के चौथे मुकाबले में शम्सी इलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हसन इलेवन को 7 विकेट से हरा दिया। पार्थ रिपब्लिक ग्राउंड पर खेले गए नाइट मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसन इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी इलेवन की टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाया। शाद ज़ाकिर और बुशरान शाहिद ज़करिया की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए तेज गति से रन बटोरे। बुशरान ने 79 रनों की प्रभावशाली पारी खेली, जबकि शाद ज़ाकिर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम की जीत आसान बना दी।शम्सी इलेवन ने 18 ओवर में 178 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुशरान शाहिद ज़करिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.