एम्प्राइज एकेडमी के छात्रों का जेईई मेंन्स में शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा शहर की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था एम्प्राइज एकेडमी के छात्रों ने जेईई मेंन्स 2026 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। संस्थान निदेशक सुशील डागुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेईई मेन सेशन -2 में कई छात्रों ने शानदार पर्सेटाइल हासिल किए। संस्थान से छात्र राजीव नैन ने 99.42 पर्सेटाइल, आशीष कुमार ने 99.23 पर्सेटाइल, अतुल डागुर ने 99.22 पर्सेटाइल हासिल किया संस्था के आॅल इण्डिया टेस्ट सिरिज प्रोग्राम से छात्र संस्कार ने 99.37 पर्सेटाइल और अक्षत ने 99.08 पर्सेटाइल हासिल कर संस्था का गौरव बढ़ाया। अन्य छात्रों में अपने अपने वर्ग में विशाल कुमार ने आॅल इण्डिया 2069 वी रैंक, हर्ष उपाध्याय ने 6875 वी रैंक, तरून ने 13506 वी रैंक, हर्षुल गुप्ता ने 14529 वी रैंक, पयस्विनी ने 19635 वी रैंक, आलोक उपाध्याय ने 30776 वी रैंक, तनुज रावत ने 49148 वी रैंक, हासिल की ।

इस अवसर पर संस्थान में सफल छात्रों का माल्यार्पण कर एवं मिठाइयां खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावक एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले अन्य छात्रों में प्रियंाशु, मान्या सरीन, भूपेन्द्र, हार्दिक, कुमकुम, शिव नारायण, द्राशिका, आर्या, तरून, सहित अन्य छात्र शामिल हैंैं।
संस्था निदेशक सुशील डागुर ने बताया कि संस्थान से कुल 26 छात्रों ने जेईई एडवान्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर संस्था एवं जनपद का प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और देश का नाम रोशन करें।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा

Leave a Reply