पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया ‘एक पेड़-एक जिम्मेदारी’ का संकल्प

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वूमेन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के कानपुर सेंटर अनुभूति, गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे के सहयोग से कार्यक्रम कराया। इसमें बच्चों को प्रकृति बचाने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योति श्रीवास्तव और विनीता सिंह ने प्रधानाध्यापिका व समरजीत सिंह को सम्मानित किया। गंगा टास्क फोर्स के समरजीत सिंह ने बच्चों से कहा कि वे अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने बताया कि पेड़ों से मिलने वाले फल-फूल का महत्व भी समझना चाहिए।प्रधानाध्यापिका विजय श्री ने बच्चों के साथ पृथ्वी संरक्षण पर कविता प्रस्तुत की और कहा कि जिस तरह उनका नाम होता है, उसी तरह पेड़ों का भी नाम रखें और उन्हें परिवार की तरह संभालें। वूमेन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी की अपर्णा ठाकुर ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है और उन्हें सही स्थान पर लगाना चाहिए।इस मौके पर विनीता सिंह, विभा सिंह,अरुणा पाल, रानू दिवाकर समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply