राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर जनपद के मईपुर (अजमेरी बादशाहपुर) में गैस सिलेंडर फटने के बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार घर जलकर खाक हो गए हैं तथा कई मवेशियों के भी आग की चपेट में आने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार सूचना दिए जाने के बाद अब दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा है।
You must be logged in to post a comment.