नासिर इकबाल के ऑलराउंड प्रदर्शन से शम्सी रेंजर्स की 37 रन से जीत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शम्सी समर कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शम्सी रेंजर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शम्सी टाइटंस को 37 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मैच में नासिर इकबाल ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।राहुल सप्रू ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शम्सी रेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नासिर इकबाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन ही बना सकी। रेंजर्स के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर टाइटंस के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

नासिर इकबाल ने गेंदबाजी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो विकेट झटके। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत शम्सी रेंजर्स ने 37 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद नासिर इकबाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।यह जानकारी साहिल रहमान ने दी।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply