उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न स्कूलों और जिमों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में जूनियर और सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया और प्रधानाचार्य सुमन चंदोला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।53 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में कुणाल गौतम ने स्वर्ण, अभिनव राजपूत ने रजत और आदित्य राजपूत ने कांस्य पदक जीता। 53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण, विक्रम सिंह ने रजत तथा आर्यन कश्यप ने कांस्य पदक हासिल किया। 59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में आलोक चौरसिया ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत और आयुष ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आर्यन प्रजापति ने स्वर्ण, कृष्णा वर्मा ने रजत तथा अभय ने कांस्य पदक जीता। वहीं 59 किलोग्राम सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर पहले दिन के सबसे सफल खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में कृष्णा को रजत और आशीष सोनकर को कांस्य पदक मिला।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मोहम्मद जीशान, अनिल कुशवाहा, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, सुधांशु आर्या, राहुल तिवारी, चंपा रमानी, अभिषेक जैन, सूरजभान, तपस्या गौतम, हिमांशु, अनमोल पांडेय, अभ्युदय शुक्ला, सौरभ कुमार और विराट सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.