कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जश्न का माहौल
उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)जनपद रायबरेली में कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जश्न का माहौल देखने को मिला।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस इस्तीफे का श्रेय जंतर-मंतर पर देशभर से आए छात्रों को जाता है, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों में छात्रों द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शनों ने इस आंदोलन को और मजबूत बनाया।

हमारे जननायक, लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली के सांसद आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों के हित में किया गया संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। उनके प्रयासों का ही यह परिणाम है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता, उत्पीड़न और अन्याय के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने तिलक भवन से पैदल मार्च निकालते हुए बाबा साहब अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च किया।इस अवसर पर सरेनी की प्रत्याशी सुधा द्विवेदी, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, पंजाबी सिंह, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻
You must be logged in to post a comment.