उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर। विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद शाखा के पदाधिकारी भी कोरोना जैसी महामारी में लोगों की सहायता के लिये मैदान में आ गये। सम्पूर्ण भारत में लागू लॉक डाउन की स्थिति में गरीब व असहाय लोगों की मदद हेतु जिलाधिकारी की अपील पर संगठन के सदस्यों ने अपनी तरफ से खाद्य सामग्री जिलाधिकारी से मिलकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया।
जिलाधिकारी से मिलने वाले पदाधिकारियों में संजय यादव प्रान्तीय मंत्री, विश्राम मौर्य जिलाध्यक्ष, अखिलेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष, रविन्द्र सिंह जिला मंत्री, मनीष सोनी मण्डल अध्यक्ष, कमलाकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष प्रमुख रहे। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रान्तीय मंत्री संजय यादव ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिये जिला प्रशासन को दिये गये सामग्रियों में 2.5 कुन्तल आण्टा, 1 कुन्तल चावल, 50किलो दाल, 50 किलो शक्कर, 12.5 लीटर सरसो का तेल, 25किलो नमक, 500 पैकेट बिस्किट है।
रिपोर्ट पंकज विश्वकर्मा
You must be logged in to post a comment.