उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि ) जौनपुर
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के आजाद फाटक समीप शनिवार की देर रात नहर पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद राहगीरों ने सुचना पुलिस को देकर सभी को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी कमलेश (34) पुत्र राम उजागिर व उक्त गांव निवासी रणविजय (25) पुत्र राम केवल सुर्यभान (23) पुत्र श्याम मुरारी अपने दोस्त आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंजहापुर गांव निवासी संतोष (26) पुत्र कृष्णा के साथ जौनपुर की तरफ से ट्रक में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। अचानक आजाद फाटक समीप नहर पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद राहगीरों ने सुचना पुलिस को दे कर उपचार हेतु पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाया गया।
रिपोर्ट पंकज विश्वकर्मा
You must be logged in to post a comment.