राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि)
जैसलमेर, स्वर्ण नगरी में दिन भर बादलों की आवाजाही का क्रम बना रहा। इससे पूर्व मोहनगढ़ के समीप नहरी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। स्वर्णनगरी में बुधवार देर रात तेज बौछारों के साथ बादल बरसे, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहा व धूप भी खिली।
मोहनगढ़. क्षेत्र में गत तीन दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी तो कभी बरसात का दौर शुरू हो जाता है। बुधवार देर रात्रि आसमान में घने बादलों के छाने के साथ ही तीन बजे के करीब कुछ सैकेण्ड के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा। जिसके चलते गर्मी एवं उमस में इजाफा हो गया। दोपहर में आसमान में अचानक से घने बादले छाने शुरू हो गए। वहीं आंधी भी शुरू हो गई। उधर, नहरी क्षेत्र के पीडी व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में तेज आंधी के बरसात व ओलावृष्टि हुई। बारिश के साथ ही ओले गिरते नजर आए। दोपहर 12 बजे के करीब करीब 15 मिनट तक बारिश का दौर चला।
रिपोर्ट – कुलदीप सिंह सोरोहीया राजस्थान