*अर्नब गोस्वामी पर हमला केवल एक पत्रकार पर नही बल्कि पत्रकारिता पर हमला है- संतोष तिवारी*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) भदोही आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पत्रकार संतोष तिवारी ने रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी पर बुधवार की रात हुए हमले की कठोर निंदा की है। और आरोपियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है। संतोष तिवारी ने कहा कि पत्रकार जो दिन रात एक करके देश और समाज की बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहता है। जो कमजोरों के न्याय के लिए हमेशा आगे रहता है, जो सच की लडाई में बडे बडे लोगों से दुश्मनी लेता है। जिसकी जान हमेशा हथेली पर रहती है। जो नि:स्वार्थ भाव से देश की समाज की सेवा करता है। जो लूटेरों और ठगों की काली करतूतों को उजागर करता है। जो पत्रकार जाडा, गर्मी बारिश की परवाह किये बिना समाचार देना अपना परम धर्म समझता है। लेकिन लोगों को पत्रकारों के इस कर्मठता और त्याग की किसी को परवाह नही। और लोग पत्रकारों पर हमला करते है इसलिये कि वह उनके मन की बात नही करता है। कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए। बुधवार की रात पत्रकार अर्नब गोस्वामी के ऊपर हमला न केवल एक पत्रकार के ऊपर हमला है बल्कि यह पूरी पत्रकारिता पर हमला के समान है। देश और प्रदेश की सरकारें पत्रकारों के सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठायें नही तो सच्ची पत्रकारिता करना अब मौत को दावत देने के समान है। पत्रकार यदि देश और समाज के भ्रष्ट और गलत लोगों के खिलाफ खबर लिखेंगे या चलायेंगे तो उनको धमकी दी जायेगी, उनपर हमला किया जायेगा। सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाना जरूरी है। संतोष तिवारी ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर हमला करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की जिससे पत्रकारों के ऊपर हमला करने वालों को एक कडा संदेश मिले कि गलत करने वाले के खिलाफ सच्चा पत्रकार जरूर बोलेगा और लिखेगा। और उस पत्रकार के साथ सरकार भी है। तो इसके भय से पत्रकारों के ऊपर हमला करने वालों को कई बार सोचना पडेगा।

रिपोर्ट विजय तिवारी सीतामढ़ी भदोही